जिंदगी
में हर कोई सफल होना चाहता है। परंतु हर इंसान सफल नहीं होता क्योंकि जीत
हासिल करने के लिए कुछ गुण आवश्यक हैं। यदि वे गुण हम अपने जीवन में उतारें
तो मनपसंद क्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़ सकते हैं। कुछ ऐसे-
जीतने वाला किसी भी कार्य को असंभव नहीं समझता बल्कि असंभव को संभव बनाने का प्रयास करता है।
जीतने वाला किसी काम में समस्या नहीं बल्कि समाधान ढूँढता है।
जीतने वालों के लिए कल कभी नहीं आता क्योंकि वे आज का काम आज ही निपटा लेते हैं। (कल पर नहीं टालते)।
जीतने वाले नकल नहीं करते बल्कि हर काम नए अंदाज में करते हैं।
जीतने वाला गलती तो करता है। परंतु उसे स्वीकार कर तुरंत सुधारने का प्रयास करता है।
जीतने वाला सफलता के लिए कभी शॉर्टकट नहीं अपनाता।
जीतने वाला असफल होने पर निराश नहीं होता बल्कि असफलता के कारणों को जानकर दुगुने उत्साह से पुनः प्रयास करता है।
जीतने वाला आशावादी होता है। वह सोचता है कि एक-दो प्रयास में मंजिल भले न मिले पर फासले तो जरूर कम होते हैं।
जीतने वाला धैर्य से काम लेता है क्योंकि सफलता समय माँगती है।